BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! अब आपको फ्री में मिलेगा दोगुना राशन, जानिए कैसे? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 27, 2021

राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! अब आपको फ्री में मिलेगा दोगुना राशन, जानिए कैसे?


रेवांचल टाईम्स: राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है. अब राशन कार्ड होल्डर्स को दोगुना फ्री राशन मिलेगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana: PMGKY) के तहत मार्च 2022 तक मुफ्त राशन वितरण अभियान को बढ़ा दिया है. इसके बाद, उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ से ज्यादा राशन कार्डधारकों को मुफ्त में दोगुना राशन मिलेगा.

फ्री मिलेगा दोगुना राशन!
केंद्र सरकार के गरीब कल्याण योजना की अवधि बढ़ने के बाद, अब यूपी के पात्र राशन कार्डधारकों को हर महीने 10 किलोग्राम मुफ्त में राशन मिल सकेगा. दरअसल, अब लाभार्थी महीने में दो बार मुफ्त में गेहूं और चावल का फायदा उठा सकेंगे. इसके साथ ही फ्री में दाल, खाने वाला तेल और नमक भी दिया जाएगा.

गरीबों को मिल रहा है इस योजना का लाभ
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बाद, आर्थिक तौर पर कमजोर गरीबों, मजदूरों को सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत सहारा दे रही है. पीएमजीकेवाई की अवधि नवंबर में खत्म होने वाली थी, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने इसे होली तक बढ़ा दिया और मुफ्त राशन वितरण का ऐलान कर दिया. अब अंत्योदय राशन कार्डधारकों और पात्र परिवारों को दिसंबर से दोगुणा राशन दिया जाएगा. इस अन्न योजना के अंतर्गत करीब 13007969 इकाइयां और पात्र घरेलू कार्डधारकों की 134177983 इकाइयां सूबे में हैं.

No comments:

Post a Comment